Posts

Showing posts from November, 2023

स्मार्टफोन की लत बच्चों के लिए क्यों बनती जा रही है खतरनाक?

पूरा विस्तार 👇  जिंदगी कितनी आसान हो जाती है न, जब दुनिया की सारी जानकारियां महज एक छोटे से डब्बे में समा जाए और आपका जब भी मन हो उस डब्बे को अनलॉक कर उन जानकारियों को पा सके. सही सोच रहे हैं आप, हम बात मोबाइल फोन की ही कर रहे है. आज के समय में मोबाइल का इस्तेमाल कितना आम हो गया है ये तो शायद ही किसी को बताने की जरूरत है.   हमने अपने घरों में कितनी ही बार कहते सुना होगा कि उनका बच्चा इतना स्मार्ट है कि वह 2 साल की उम्र में ही फोन खोलकर गेम खेल लेता है. या फिर उनका बच्चा मोबाइल फोन देखे बिना खाना ही नहीं खाता. माता-पिता को अपने बच्चे के फोन ज्ञान पर गर्व होता है. लेकिन उन्हीं माता-पिता का ये जानना भी बेहद जरूरी है कि  मोबाइल फोन का इस्तेमाल न सिर्फ उनके बच्चों को मानसिक तौर पर कमजोर कर रहा है बल्कि लगातार फोन का इस्तेमाल इंसान को शारीरिक तौर पर भी बीमार बना रहा है. छोटी उम्र के बच्चों के फोन के इस्तेमाल का आंकड़ा चौंकाने वाला सामने आया है. इस आंकड़े के अनुसार हर डेढ़ साल का बच्चा 5 घंटे तक मोबाइल में खोया रहता है. इसके अलावा सेपियन लैब्स की एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है...